उपचार के नियम
उपचार के लक्ष्य और उद्देश्य
- रोगी को संक्रमण मुक्त करना, संचार की कड़ी को तोड़ना और संक्रमण के असर को कम करना।
- मृत्यु के जोखिम को कम करते हुए ये सुनिश्चित करना कि रोग दोबारा न हो
- दवा प्रतिरोध से बचाव या कम करना
डायरेक्टली ऑब्जर्वड ट्रीटमेंट (DOT)
राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में DOT के तहत उपचार की परिकल्पना है। DOT में टीबी के उपचार में यथासम्भव सर्वश्रेष्ठ परिणाम की व्यवस्था है। यहां उपचार सहयोगी रोगी की मदद करता है ताकि उपचार का अनुपालन हो सके। DOT सुनिश्चित करता है कि रोगी को सही दवा सही खुराक में सही समय पर और सही अवधि तक मिलती रहे।
ड्रग ससेप्टिबल टीबी (DSTB) के उपचार के नियम
हर टीबी रोगियों का उपचार भारत में तय दिशानिर्देश के तहत होना चाहिए चाहे उपचार सरकारी क्लिनिक में हो या प्राइवेट में। डीएसटीबी का उपचार दो चरणों में होता है – गहन उपचार और उपचार विस्तार।
गहन उपचार (आईपी) – ये आठ सप्ताह चलता है जिसमें आइसोनियाजिड (एच), रिफाम्पिसिन (आर), पाइराजिनामाइड (जेड) और इथमब्यूटल (इ) के 56 डोज डायरेक्ट देखरेख में दिए जाते हैं।
उपचार विस्तार (सीपी) – इसमें आइसोनियाजिड, रिफाम्पिसिन और इथमब्यूटल के 112 डोज 16 सप्ताह तक हर दिन दिए जाते हैं । टीबी के कुछ मामलों में जैसे सीएनएस टीबी, स्केलेटन टीबी, फैला हुआ टीबी आदि में उपचार 12 से 24 सप्ताह तक बढ़ाया जा सकता है। मरीज की स्थिति को देख कर डॉक्टर इसका फैसला करता है।
डीआरटीबी (ड्रग रेसिस्टेंट टीबी) के उपचार नियम
चूंकि सामान्य उपचार का असर डीआरटीबी (ड्रग रेसिस्टेंट टीबी) पर कुछ खास नहीं होता इसलिए डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार कई दवाईयां देते हैं । राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अनुसार इस टीबी के उपचार के नियम इस प्रकार होते हैं –
- सभी एक या बहु डीआरटीबी मौखिक डोज नियम – ये 6 महीने का कोर्स है जिसमें गहन या उपचार विस्तार नहीं होता ।
- संक्षिप्त मल्टि-ड्रग प्रतिरोधक टीबी उपचार नियम – इसमें 9 से 11 महीनों का उपचार होता है जिनके 4 से 6 महीने इंजेक्शन के साथ गहन उपचार वाले और 5 महीने उपचार विस्तार के होते हैं ।
- लम्बी अवधि मल्टि-ड्रग प्रतिरोधक टीबी उपचार नियम All oral longer Multi-Drug Resistant TB regimen: ये 18से 20 महीने का उपचार है जिसमें अलग गहन या उपचार विस्तार नहीं होता।
ड्रग प्रतिरोधक टीबी के लिए 25 से ज्यादा दवा उपलब्ध हैं। दवाओं की जरुरत और डोज निर्धारित नियमों के अनुसार डॉक्टरों की कमेटी मरीजों की स्थिति को देख कर करती है।
लम्बी अवधि फॉलो अप
उपचार खत्म होने के बाद सभी टीबी मरीजों के 6, 12, 18 और 24 महीने तक क्लिनिकल फॉलो अप की जरूरत होती है । किसी तरह के लक्षण की मौजूदगी पर (जैसे खांसी) स्पुटम माइक्रोस्कोपी और बायलोजिकल स्पेसिमेन कल्चर की जांच करानी चाहिए। ये टीबी की पुनरावृति को पकड़ने में मदद करती है।
नवीनतम अपडेट
एक गहराता संकट: बढ़ते तपेदिक के मामले और उससे होने वाली मौतों की जांच-पड़ताल/का अन्वेषण
माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस, जो तपेदिक का कारण बनता है, एक लंबे समय से चली आ रही बीमारी है जो आम तौर पर फेफड़ों को प्रभावित करती है और
गर्भावस्था में क्षय रोग: मातृ एवं भ्रूण स्वास्थ्य की सुरक्षा
तपेदिक, एक संक्रामक रोग है जो प्रतिरक्षा प्रणाली और समग्र स्वास्थ्य को अत्यधिक नुकसान पहुंचाता है, यह गर्भवती महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है।
उभरता खतरा: दवा-प्रतिरोधी तपेदिक और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा पर इसका प्रभाव
हाल के वर्षों में दवा प्रतिरोधी टीबी के बढ़ते मामलों पर चिंताजनक सरोकार सामने आए हैं। क्षय रोग एक जानलेवा बीमारी है जो आदिकाल से
पुरुष बांझपन पर तपेदिक के छिपे प्रभाव को प्रकट/उजागर करना
तपेदिक, भारत में एक प्रचलित और घातक संक्रामक रोग है, जिसे आश्चर्यजनक रूप से चर्चा से दूर रखा गया है, जिससे जनता इसके प्रभावों से
कुपोषण और बचपन का क्षय रोग: कारण और रोकथाम
टीबी एक प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य चिंता है और बच्चे विशेष रूप से इस संक्रामक रोग के प्रति अतिसंवेदनशील होते हैं। विश्व में हर साल 90
पल्मोनरी टीबी के सामान्य लक्षण हमें अवश्य जानना चाहिए
तपेदिक (टीबी) उन संक्रामक बीमारियों में से एक है जो सबसे ज्यादा घातक हैं। यह एक जीवाणु संक्रमण के कारण होती है जो फेफड़ों, लिम्फ नोड्स