दवाई के नियम

उपचार के नियम

उपचार के लक्ष्य और उद्देश्य

  • रोगी को संक्रमण मुक्त करना, संचार की कड़ी को तोड़ना और संक्रमण के असर को कम करना।
  • मृत्यु के जोखिम को कम करते हुए ये सुनिश्चित करना कि रोग दोबारा न हो
  • दवा प्रतिरोध से बचाव या कम करना

डायरेक्टली ऑब्जर्वड ट्रीटमेंट (DOT)

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में DOT  के तहत उपचार की परिकल्पना है। DOT  में टीबी के उपचार में यथासम्भव सर्वश्रेष्ठ परिणाम की व्यवस्था है। यहां उपचार सहयोगी रोगी की मदद करता है ताकि उपचार का अनुपालन हो सके। DOT  सुनिश्चित करता है कि रोगी को सही दवा सही खुराक में सही समय पर और सही अवधि तक मिलती रहे।

ड्रग ससेप्टिबल टीबी (DSTB) के उपचार के नियम

हर टीबी रोगियों का उपचार भारत में तय दिशानिर्देश के तहत होना चाहिए चाहे उपचार सरकारी क्लिनिक में हो या प्राइवेट में। डीएसटीबी का उपचार दो चरणों में होता है – गहन उपचार और उपचार विस्तार।

गहन उपचार (आईपी) – ये आठ सप्ताह चलता है जिसमें आइसोनियाजिड (एच), रिफाम्पिसिन (आर), पाइराजिनामाइड (जेड) और इथमब्यूटल (इ) के 56 डोज डायरेक्ट देखरेख में दिए जाते हैं।

 

उपचार विस्तार (सीपी) इसमें आइसोनियाजिड, रिफाम्पिसिन और इथमब्यूटल के 112 डोज 16 सप्ताह तक हर दिन दिए जाते हैं । टीबी के कुछ मामलों में जैसे सीएनएस टीबी, स्केलेटन टीबी, फैला हुआ टीबी आदि  में उपचार 12 से 24 सप्ताह तक बढ़ाया जा सकता है।  मरीज की स्थिति को देख कर डॉक्टर इसका फैसला करता है।

डीआरटीबी (ड्रग रेसिस्टेंट टीबी) के उपचार नियम

चूंकि सामान्य उपचार का असर डीआरटीबी (ड्रग रेसिस्टेंट टीबी) पर कुछ खास नहीं होता इसलिए डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार कई दवाईयां देते हैं । राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अनुसार इस  टीबी के  उपचार के नियम इस प्रकार होते हैं –

  1. सभी एक या बहु डीआरटीबी मौखिक डोज नियम – ये 6 महीने का कोर्स है जिसमें गहन या उपचार विस्तार नहीं होता ।
  2. संक्षिप्त मल्टि-ड्रग प्रतिरोधक टीबी उपचार नियम – इसमें 9 से 11 महीनों का उपचार होता है जिनके 4 से 6 महीने इंजेक्शन के साथ गहन उपचार वाले और 5 महीने उपचार विस्तार के होते हैं ।
  3. लम्बी अवधि मल्टि-ड्रग प्रतिरोधक टीबी उपचार नियम All oral longer Multi-Drug Resistant TB regimen: ये 18से 20 महीने का उपचार है जिसमें अलग गहन या उपचार विस्तार नहीं होता।

ड्रग प्रतिरोधक टीबी  के लिए 25 से ज्यादा दवा उपलब्ध हैं। दवाओं की जरुरत और डोज निर्धारित नियमों के अनुसार डॉक्टरों की कमेटी मरीजों की स्थिति को देख कर करती है।

लम्बी अवधि फॉलो अप

उपचार खत्म होने के बाद सभी टीबी मरीजों के 6, 12, 18 और 24 महीने तक क्लिनिकल फॉलो अप की जरूरत होती है । किसी तरह के लक्षण की मौजूदगी पर (जैसे खांसी) स्पुटम माइक्रोस्कोपी और बायलोजिकल स्पेसिमेन कल्चर  की जांच करानी चाहिए। ये टीबी की पुनरावृति को पकड़ने में मदद करती है।

नवीनतम अपडेट

टीबी बायोमार्कर्स: उन्नत प्रारंभिक जांच और उपचार निगरानी

https://images.app.goo.gl/m27sZwKcQrcUJz979  एक प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य चिंता के रूप में, टीबी के उपचार की निगरानी और शीघ्र पता लगाने में सुधार की आवश्यकता है। इन प्रयासों

Read More »

नई टीबी दवाएं और आहारसंबंधी नियम: एमडीआर-टीबी उपचार के लिए जिम्मेदारपूर्ण इस्तेमाल

https://tbcindia.gov.in/showfile.php?lid=3680 तपेदिक (टीबी) एक महत्वपूर्ण वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है, मल्टीड्रग-प्रतिरोधी टीबी (एमडीआर-टीबी) प्रथम-पंक्ति दवाओं के प्रतिरोध के कारण एक बढ़ता खतरा पैदा कर

Read More »
General information
indiafightstb_2023

टीबी और विरोम: टीबी रोगजनन और उपचार में वायरस की भूमिका का पता लगाना

https://images.app.goo.gl/51YDQgEM1er1F9oc9  तपेदिक (टीबी) एक वैश्विक स्वास्थ्य चिंता बनी हुई है, हर साल जिसके लाखों मामले सामने आते हैं। जबकि माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस इस संक्रमण का प्राथमिक

Read More »

खामोश पीड़ित: बच्चों में दवा-प्रतिरोधी टीबी के बारे में भयावह सच्चाई

छवियों के स्त्रोत:  https://images.app.goo.gl/kYpHXbxKZmsggo7c6  विश्वव्यापी स्वास्थ्य समुदाय को विशेष रूप से बच्चों में मल्टीड्रग-प्रतिरोधी तपेदिक (एमडीआर-टीबी) से गंभीर खतरा है। चिकित्सा में वैज्ञानिक प्रगति के

Read More »

टीबीकीचेनकोतोड़ना:क्याहमइसबीमारीकोजेलोंमेंफैलनेसेरोकसकतेहैं?

छवियों के स्रोत: https://images.app.goo.gl/NAtgS1js6btQ8V797    विश्व स्तर पर, तपेदिक (टीबी) एक महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य चिंता है, और जेल में बंद कैदियों में इस बीमारी का

Read More »

क्या टीबी को नियंत्रित करना संभव नहीं? विशेषज्ञ शरीर की प्रतिकार करने की छिपी शक्ति को उजागर करते हैं

छवियों के स्त्रोत:  https://images.app.goo.gl/hJPiHM5jxohp3Zok9  विश्व की सबसे घातक संक्रामक बीमारियों में से एक, टीबी जन स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा है। उपचार में हुई

Read More »

डीएसटीबी

डीआरटीबी

नवीनतम खोज

फेफड़े की टीबी

एक्सट्रा पल्मोनरी टीबी

Scroll to Top