डीआरटीबी (ड्रग रेसिस्टेंट टीबी) - DRTB
जिस टीबी में इलाज की दवा का प्रतिरोध हो उसे ड्रग रेसिस्टेंट टीबी कहा जाता है। इस तरह की टीबी से पीड़ित होने के कई कारण होते हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है मरीज का दवा बीच में ही बंद कर देना या थोड़ी सी राहत मिलते ही उपचार रोक देना। दवा का पूरा डोज नहीं लेने की वजह से बैक्टरिया प्रतिरोधक हो जाता है। ड्रग रेसिस्टेंट टीबी के दूसरे कारणों में टीबी से पीड़ित मरीजों के साथ ज्यादा समय गुजारना और उन देशों का दौरा करना जहां ये बीमारी आम है। कई बार कम गुणवत्ता वाली दवा लेने से भी ड्रग रेसिस्टेंट टीबी हो सकती है चाहे पूरी कोर्स क्यों न ली गई हो। डीएसटीबी से ड्रग रेसिस्टेंट टीबी होने को रोकने के लिए डॉक्टरों की सलाह मानते हुए जब तक बीमारी पूरी तरह से खत्म न हो जाए उनकी बताई दवा लेते रहना जरुरी है।