नवीनतम खोज

नवीनतम महत्वपूर्ण खोज

टीबी के मामलों  और मृत्यु दर कम करने के लिए विश्व स्तर पर नई खोज और रिसर्च जरूरी है। टीबी उन्मूलन के विश्व स्वास्थ्य संगठन के लक्ष्य को 2014 में स्वीकृत किया गया था जिसमें 2025 से 2035 के बीच दुनिया भर में टीबी के मामलों में 17 प्रतिशत कमी लाने की बात है। अगले 10 साल में इस अभूतपूर्व कमी लाने के लिए  संगठन ने नए क्षेत्रों की पहचान की जिनमें नई दवाईयां, टीका, समय रहते रोग की पहचान के लिए जांच के तरीके और कम समय में प्रभावी उपचार जिसमें रोग की पुनरावृति न हो, शामिल हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सदस्य देश रिसर्च और नई खोज के लिए हर साल दो बिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाने पर सहमत हुए।

मल्टि-ड्रग प्रतिरोधक टीबी के प्रभावी इलाज के लिए कई नई दवाओं को विकसित किया गया है।

कई नई तरह की जांच भी विकसित की जा रही हैं, इनमें मोलेक्यूलर जांच, कम्प्यूटर एडेड डिटेक्शन (कैड) और तीन न्यू एंटीजेन आधारित स्किन टेस्ट और इंटरफेरॉन आधारित गामा जांच (IGRAs) शामिल है।

टीबी की शीघ्र पहचान के लिए सितम्बर 2022 में 16 नई वैक्सीन्स के कई स्टेज विकसित किए गए। शुरूआती परिणाम से संकेत मिलता है कि ये टीबी वैक्सीन के प्रभावी परिणाम होंगे।

डीएसटीबी

डीआरटीबी

दवाई के नियम

फेफड़े की टीबी

एक्सट्रा पल्मोनरी टीबी

Scroll to Top