विश्वभर में संक्रामक रोगों में तपेदिक के कारण मृत्यु के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं। हालांकि वैश्विक चिकित्सा अनुसंधानों में यह बात सामने आई है कि इसकी रोकथाम और उपचार संभव है। टीबी के मरीजों को पूरी तरह ठीक करने के लिए सही समय पर सटीक निदान होना बहुत जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वर्ष 2021 में, टीबी के बैक्टीरिया से संक्रमित तीन में से केवल एक व्यक्ति का निदान हो पाया और उपचार तक उसकी पहुंच संभव हो पाई। हालांकि यह परेशान करने वाली बात है, लेकिन जब अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की बात आती है तो टीबी उन्मूलन के मामले में हमारे पास अच्छी खबर है। यह ब्लॉग तपेदिक के निदान में एआई की भूमिका और यह कैसे टीबी मुक्त भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकता है, उसपर चर्चा करता है

टीबी-एआई: निदान सटीकता को बढ़ाना
टीबी-एआई नामक एक विशिष्ट एआई प्रणाली चिकित्सा कर्मियों को टीबी बेसिली खोजने में सहायता करने के लिए एक अमूल्य उपकरण साबित हुई है। इसका उद्देश्य मानव विशेषज्ञता को प्रतिस्थापित करने के बजाय उसका पूरक बनना है, जिससे नैदानिक सटीकता में सुधार होता है। यहां, हम यह सुनिश्चित करने के लिए निदान प्रक्रिया में टीबी-एआई की महत्वपूर्ण भूमिका का पता लगाते हैं कि कोई भी संभावित मामला छूट न जाए। जब टीबी-एआई यह निर्धारित करता है कि कोई नमूना पॉजिटिव है तो अंतिम निदान के बजाय प्रारंभिक जांच की जाती है। एआई और रोगविज्ञानियों के बीच इस संयुक्त विधि द्वारा टीबी निदान में उच्चतम सटीकता सुनिश्चित की जाती है। आइए मरीजों और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों दोनों के लिए इस सहकार्यता के लाभों की जांच करें।

https://www.linkedin.com/pulse/role-artificial-intelligence-biochemical-diagnostic-based-srivastava
एआई पद्धतियां: डीप लर्निंग और रेडियोमिक्स
डीप लर्निंग और रेडियोमिक्स, दो मौलिक – एआई दृष्टिकोण, टीबी निदान में सबसे आगे हैं। रेडियोमिक्स चिकित्सा छवियों से मात्रात्मक जानकारी लेता है, जबकि डीप लर्निंग उन्हें संसाधित करने और व्याख्या करने में माहिर है। यह अनुभाग/खंड इस बात पर प्रकाश डालता है कि टीबी से संबंधित विसंगतियों का पता लगाने के लिए इन एआई दृष्टिकोणों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है, जिससे चिकित्सकों को महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती है।टीबी-एआई कार्यान्वयन में चुनौतियाँ
हालांकि तपेदिक का पता लगाने के लिए एआई का इस्तेमाल करना काफी आशाजनक है, लेकिन अभी भी कुछ कठिनाइयां हैं जिन पर काबू पाना बाकी है। विश्वसनीय डेटा की प्राप्ति एक महत्वपूर्ण चुनौती है। कंप्यूटर विज़न के विपरीत, चिकित्सा डेटा, विशेष रूप से तपेदिक जैसी बीमारियों के लिए, सीमित और परिवर्तनशील हो सकता है। तपेदिक के निदान के लिए उच्च गुणवत्ता वाला डेटासेट बनाने में बहुत प्रयास करना पड़ता है। क्योंकि आवश्यक जानकारी का प्रकार अद्वितीय निदान मानदंडों पर निर्भर करता है, डेटा संकलन एक निरंतर और चुनौतीपूर्ण कार्य है।
जरूरी संदेश
अपनी बेजोड़/अद्वितीय सटीकता, गति और स्वचालन के साथ, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तपेदिक का पता लगाने में एक नए युग की शुरुआत कर रही है। एआई का इस्तेमाल करके, हम तपेदिक का निदान करने, इसे अन्य फेफड़ों की बीमारियों से अलग करने और यहां तक कि दवा प्रतिरोध का पता लगाने के लिए बेहतर ढंग से सुसज्जित हैं। हालांकि, अभी भी समस्याएं हैं, लेकिन तुरंत निदान और बेहतर उपचार के संभावित लाभों को नज़रअंदाज करना असंभव है। जैसे-जैसे एआई विकसित होता है, यह तपेदिक उन्मूलन और फुफ्फुसीय स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ाने के हमारे वैश्विक प्रयासों में एक उपयोगी उपकरण बनने की क्षमता रखता है।संक्षेप में, तपेदिक के निदान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अधिक कुशल और सटीक स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है। विशाल डेटासेट का तेजी से विश्लेषण करने और गूढ़ पैटर्न का पता लगाने की एआई की क्षमता टीबी निदान में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है, जिससे शीघ्र निदान और उपचार के परिणामों में सुधार संभव हो सकता है। इसके अलावा, यह सीमित संसाधनों वाले क्षेत्रों में आशा की किरण प्रदान करता है जहां टीबी का बोझ विशेष रूप से अधिक है। जैसे-जैसे एआई प्रौद्योगिकियां आगे बढ़ रही हैं, स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों/व्यवस्थाओं में उनका एकीकरण न केवल तपेदिक के प्रभाव को कम करने की उम्मीद जगाता है बल्कि अन्य वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में प्रौद्योगिकी के अभिनव इस्तेमाल के लिए एक मॉडल के रूप में भी काम करता है।
संदर्भ:
https://jtd.amegroups.org/article/view/19696/html#:~:text=Results%3A%20Examined%20against%20the
%20double,and%20help%20make%20clinical%20decisionshttps://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC9366014/https://www.mdpi.com/2079-9292/11/17/2634
https://www.linkedin.com/pulse/role-artificial-intelligence-biochemical-diagnostic-based-srivastava