तपेदिक और यात्रा: यात्रा के दौरान जोखिम और सावधानियां

विश्व स्वास्थ्य  के आंकड़ों के अनुसार,  विश्वभर में टीबी के 90 लाख मामलों में से लगभग 95 प्रतिशत मामले विकासशील देशों में हुए हैं। इससे एक देश से दूसरे देश की यात्रा के दौरान तपेदिक के संपर्क में आने का खतरा अधिक होता है। इसलिए यात्रा के दौरान टीबी से बचाव के लिए संभावित जोखिमों और उससे जुड़े उपायों को समझना बहुत महत्वपूर्ण है। यह ब्लॉग आपको इसके बारे में विस्तार से बताता है।

हवाई यात्रा और तपेदिक का खतरा

छवि संदर्भ: https://www.everydayhealth.com/tuberculose/guide/risk-factors-causes-prevention/  

शोध से पता चला है कि हवाई यात्रा के दौरान संचारी रोग फैलने का जोखिम अपेक्षाकृत कम होता है। हालांकि, यह बताना महत्वपूर्ण है कि हो सकता है संचरण के रिपोर्ट किए गए मामलों को कम आंका गया हो, मुख्य रूप से उड़ानों की अवधि की तुलना में कई बीमारियों की इन्क्युबेशन अवधि अधिक होने के कारण। वायुजनित और छोटी बूंद से उत्पन्न बीमारियां जैसे तपेदिक (टीबी), इन्फ्लूएंजा, मेनिंगोकोकल डिसीज़, खसरा और सार्स संभावित रूप से विमान में फैल सकते हैं। माइकोबैक्टीरिया के कारण होने वाली टीबी चिंतित करने वाली बीमारियों में से एक है। जब कोई संक्रामक व्यक्ति खांसता, छींकता, गाता या बात करता है तो यह ट्यूबरकल बेसिली युक्त वायुजनित बूंदों के नाभिक/केंद्र के संपर्क में आने से फैलता है। टीबी की प्रगति में दो चरण शामिल हैं: संक्रमण और सक्रिय रोग, जिसमें से केवल बहुत थोड़े लोगों में ही बीमारी विकसित होती है, अक्सर जोखिम के पांच साल के भीतर। जबकि संक्रमण के विकसित होने का सबसे बड़ा जोखिम पहले दो वर्षों के भीतर होता है, गुप्त संक्रमण जीवन भर बना रह सकता है।

छवि संदर्भ: https://www.medicoverhospitals.in/diseases/tuberculosis/  टीबी संचरण के जोखिम को कम करने के लिए, हवाई उद्योग विश्व स्वास्थ्य संगठनों के दिशानिर्देशों का पालन करता है, और कुछ देश जन स्वास्थ्य कारणों से “उड़ान न भरें” सूची बनाए रखते हैं। सौभाग्य से, वाणिज्यिक विमानों पर सक्रिय टीबी संचरण का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, इसके लिए कुछ हद तक हेपा फिल्टर सिस्टम को श्रेय दिया जा सकता है जो केबिन की हवा को साफ करता है। ये सिस्टम तब भी काम करते हैं जब विमान जमीन पर खड़ा होता है, और विश्व स्वास्थ्य संगठन केबिन की हवा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जमीन पर देरी को 30 मिनट तक सीमित करने की सिफारिश करता है। यात्रियों को आश्वस्त किया जा सकता है कि, सामान्य परिस्थितियों में, केबिन की हवा अधिकांश इमारतों की तुलना में साफ होती है, जो यात्री स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति उद्योग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 यात्रा से पहले कुछ एहतियाती उपाय  यात्रा करने से पहले, विशेष रूप से वाणिज्यिक हवाई परिवहन द्वारा, लोगों को तपेदिक के जोखिम से संबंधित कई एहतियाती उपायों पर ध्यान देना चाहिए। हवाई यात्रा के दौरान टीबी होने की आशंका टीबी के मरीज में रोग की सीमा, जोखिम की अवधि और वेंटिलेशन की गुणवत्ता जैसे कारकों पर निर्भर करती है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उड़ान में एक संक्रामक टीबी रोगी की उपस्थिति जोखिम का निर्धारण करने में एक महत्वपूर्ण कारक है, खासकर 8 घंटे या उससे अधिक समय तक चलने वाली उड़ानों पर। यात्रियों, उनके चिकित्सकों के साथ-साथ जन स्वास्थ्य अधिकारियों सहित सभी को एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है। संक्रामक या संभावित संक्रामक टीबी से पीड़ित लोगों को तब तक हवाई यात्रा नहीं करनी चाहिए जब तक कि वे संक्रमण फैलाने की स्थिति से बाहर न आ जाएं। चिकित्सकों को इस बात पर जोर देना चाहिए कि टीबी के मरीज तब तक हवाई यात्रा न करें जब तक कि कम से कम दो बार उनका स्पुटम-स्मीयर-नेगेटिव न हो जाए, खासकर मल्टीड्रग-प्रतिरोधी टीबी के मामलों में। यदि कोई टीबी रोगी चिकित्सा सलाह के विपरीत यात्रा करने का इरादा रखता है या विशेष परिस्थितियों में हवाई यात्रा की आवश्यकता हो, तो चिकित्सकों को तुरंत जन स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। जन स्वास्थ्य अधिकारियों को विशेष जरूरतों वाले संक्रामक टीबी रोगियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने, उनकी यात्रा के लिए अनुमोदन और उचित प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइंस के साथ सहयोग करना चाहिए। हवाई यात्रा के दौरान टीबी संचरण को रोकने और जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ये उपाय आवश्यक हैं। सन्दर्भ:

https://apps.who.int/iris/bitstream/handle/10665/43921/9789241547505_eng.pdf?sequence=1

https://www.iamat.org/travel-and-tuberculosis

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK143721/

https://www.cdc.gov/tb/publications/factsheets/general/tbtravelinfo.htm

https://www.everydayhealth.com/tuberculosis/guide/risk-factors-causes-prevention/

https://www.medicoverhospitals.in/diseases/tuberculosis/   ग्राफिक डिजाइनर के लिए नोट: ड्राफ्ट में जोड़ी गई दोनों छवियां तपेदिक से संबंधित जानकारी प्रदान करती हैं। जहां पहला रोग के संचरण की विधि को प्रदर्शित करता है, वहीं दूसरा विभिन्न संकेतों और लक्षणों के बारे में बात करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top