टीबी की रोकथाम के लिए एक छोटी मार्गदर्शिका

तपेदिक सदियों से सबसे गंभीर स्वास्थ्य संकट रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की कई रिपोर्ट्स में यह संकेत दिया गया है कि विश्व की लगभग एक-चौथाई आबादी तपेदिक से पीड़ित है। डब्ल्युएचओ के एक अध्ययन में कहा गया है कि टीबी विश्वभर में मौत के शीर्ष 10 कारणों में से एक है। लेकिन हमारे लिए कठिन प्रश्न यह है कि हम खुद को टीबी के खतरे से कैसे बचाएं।

 भारत में भी यह बोझ कम नहीं है क्योंकि यहां टीबी के बढ़ते मामले वैश्विक संख्या के एक-चौथाई से अधिक हैं। इसलिए, इस निरंतर स्वास्थ्य खतरे की गंभीरता और कारणों को समझना जरूरी हो जाता है। एक गंभीर स्वास्थ्य चिंता होने के कारण, जो कुछ मामलों में घातक भी हो सकती है, इस पर उचित तरीके से ध्यान देने की जरूरत है। यह लेख बीमारी के बारे में सभी आवश्यक जानकारियां और इसे कैसे रोका जा सकता है, एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है।

क्षय रोग कैसे होता है?

 जब आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आते हैं जिसे टीबी है, तो बैक्टीरिया हवा के माध्यम से आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है। टीबी फैलाने वाले बैक्टीरिया हवा में मौजूद कणों में होते हैं और संक्रामक बूंदें रोग से संक्रमित होने की आशंका को बढ़ा देती हैं। ये कण तब उत्पन्न होते हैं जब फुफ्फुसीय (फेफड़ों से संबंधित) टीबी रोग से पीड़ित व्यक्ति खांसता, छींकता, गाता या बात करता है।

  जैसे ही संचरण होता है, बैक्टीरिया नासिका मार्ग से होते हुए फेफड़ों तक पहुंचते हैं। जब बैक्टीरिया, माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस आपके शरीर में प्रवेश करता है, तो या तो शरीर इसे तुरंत मार देता है, कोई जोखिम कारक नहीं छोड़ता, या बैक्टीरिया शरीर के अंदर जीवित रहता है। यदि एमटीबी किसी के शरीर में बिना किसी संकेत या लक्षण के रहता है, तो इस बीमारी को लेटेंट ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) कहा जाता है।

  जिन लोगों को गुप्त टीबी है, वे इसे दूसरों तक नहीं पहुंचा सकते। यह याद रखना भी महत्वपूर्ण है कि, एम. ट्यूबरकुलोसिस केवल हवा के माध्यम से फैलता है, सतह के संपर्क से नहीं। हालांकि, यह जीवाणु आपके जीवन में किसी भी समय आपके शरीर के अंदर फैल सकता है, खासकर जब आपकी प्रतिरक्षा कम हो, और यह सक्रिय तपेदिक की स्थिति का कारण बनता है।

क्षय रोग का निदान कैसे किया जाता है?

  किसी व्यक्ति में तपेदिक का निदान करना काफी चुनौती भरा होता है। इसका मुख्य कारण यह है कि गुप्त टीबी के मामले में, जहां कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, डॉक्टर द्वारा इसका पता लगाना संभावना नहीं होता। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने कुछ ऐसे परीक्षण उपलब्ध कराएं हैं, जो मानव शरीर में टीबी बैक्टीरिया की उपस्थिति का पता लगाने में सहायता करते हैं। मंटौक्स ट्यूबरकुलिन स्किन टेस्ट (टीएसटी) या टीबी रक्त परीक्षण का इस्तेमाल एम. तपेदिक संक्रमण के परीक्षण के लिए किया जा सकता है। टीबी त्वचा परीक्षण में एक प्रक्रिया शामिल होती है जिसमें त्वचा की परत में किसी भी बदलाव को देखने के लिए मरीज के हाथ के आगे के भाग में टीबी बैक्टीरिया का घोल इंजेक्ट किया जाता है। टीबी रक्त परीक्षण और थूक नमूना परीक्षण भी किए जाते हैं जो यह निर्धारित करने में मदद करते हैं कि रोगी को तपेदिक है या नहीं। रोगी के टीबी के संपर्क में आने के जोखिम को निर्धारित करने के लिए जनसांख्यिकीय कारकों को भी ध्यान में रखा जाता है।

टीबी से बचाव के लिए आपको क्या करना चाहिए?

  प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ्य और मजबूत बनाए रखना संभवतः टीबी के खिलाफ सबसे अच्छा निवारक उपाय है। यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे तपेदिक है, तो संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्क रहते हुए उन्हें आवश्यक देखभाल प्रदान करें। इसके लिए आप मास्क, सैनिटाइजर और अन्य उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि सक्रिय अवस्था में आने से पहले ही गुप्त टीबी का पता लगाना संभव हो तो आप सक्रिय टीबी के विकास को काफी हद तक रोक सकते हैं।

  इसके अतिरिक्त, यदि आपका प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर है या एचआईवी से पीड़ित हैं या आप डायलिसिस या टीएनएफ जैसे उपचार ले रहे हैं, तो टीबी के लिए निवारक उपचार लेना हमेशा समझदारी होगी। इस दिशा में, एक विशेषज्ञ चिकित्सक इस उपचार के लिए आपका मार्गदर्शन कर सकता है और आपकी आवश्यकताओं के अनुसार आपके लिए रहन-सहन और आहार संबंधी एक उपयुक्त प्लान/योजना तैयार कर सकता है।

रोकथाम की दिशा में जरूरी कदम

  तपेदिक एक ऐसी बीमारी है जो किसी भी स्थान पर रहने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। ऐसा कोई तय मानदंड नहीं है कि टीबी की चपेट में कौन आएगा। हालांकि, उन लोगों के संक्रमित होने की आशंका अधिक होती है जिनकी प्रतिरक्षा कमजोर होती है। इसलिए, अपने शरीर को स्वस्थ बनाना और अपनी प्रतिरक्षा में सुधार के उपाय करना बीमारी को रोकने में काफी सहायता करते हैं।

  बीमारी को रोकने के लिए, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम टीबी से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में न आएं क्योंकि इससे संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाती है। टीबी की रोकथाम के बारे में सही जानकारी के साथ अपने दैनिक जीवन में उचित निवारक उपायों को लागू करके, हम इस वैश्विक खतरे – टीबी से खुद को और अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top