आहार संबंधी रुझानों पर तपेदिक का वैश्विक प्रभाव

 

21वीं सदी की शुरुआत से, विश्वभर की सरकारों ने तपेदिक से निपटने और मरीजों को अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक रणनीतिक प्रणाली विकसित के लिए स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ मिलकर काम किया है। हालांकि उन्नत और किफायती तपेदिक रोधी दवाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, पर उन लोगों की आहार संबंधी आदतों और कैलोरी सेवन पर वैश्विक जोर बढ़ रहा है जिनके तपेदिक से ग्रस्त होने की संभावना अधिक है। 1882 में, रॉबर्ट कोच ने बीमारी के कारण की खोज करके टीबी का उपचार खोजने के प्रयासों को प्रेरित किया। पिछली लगभग डेढ़ सदी में तेजी से आगे बढ़ते हुए, विश्वभर में लोग अब केवल दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय बीमारी से निपटने के लिए आहार-केंद्रित दृष्टिकोण अधिक अपना रहे हैं। 

अल्पपोषण/कुपोषण और तपेदिक: पोषण मूल्य और आहार प्रवृत्तियों पर फिर से ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता  तपेदिक और कुपोषण के बीच संबंध जटिल और द्विदिशात्मक दोनों है। तपेदिक के खतरे को बढ़ाने में अल्पपोषण एक स्टीम्युलेटिंग/उत्तेजक कारक की भूमिका निभाता है, वहीं, टीबी के कारण चयापचय संबंधी मांगों में वृद्धि के माध्यम से अल्पपोषण की समस्या हो सकती है।   भारत और विश्व के कई हिस्सों में, सक्रिय टीबी के मरीजों, विशेष रूप से फुफ्फुसीय टीबी (वह प्रकार जो फेफड़ों को प्रभावित करता है) वाले मरीजों में कुपोषण की समस्या रहती है, जो गंभीर और जीवन के लिए खतरा हो सकता है। महिलाओं, बच्चों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में अल्पपोषण की समस्या अधिक है। विश्वभर के डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों ने बीमारी को रोकने और उपचार प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर स्वस्थ आहार को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

विश्वभर में तपेदिक और अल्पपोषण के मध्य भौगोलिक परस्पर-व्याप्तता। (ए) तपेदिक (टीबी) की घटनाओं की दर और (बी) विश्व स्तर पर अल्पपोषण की व्यापकता का प्रतिनिधित्व जो भौगोलिक परस्पर-व्याप्तता को दर्शाता है।छवि संदर्भ: विचार के लिए भोजन: टीबी को समाप्त करने के लिए अल्पपोषण को संबोधित करना – पीएमसी (nih.gov)

प्रारंभिक आहार रुझान: सेनेटोरियम आहार 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में, यूरोप में ‘सेनेटोरियम’ का विकास देखा गया – गंभीर और दीर्घकालिक बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए एक चिकित्सा संस्थान। इन चिकित्सा सुविधाओं में, मरीज़ खुली हवा में टहलना, व्यायाम करना और संतुलित आहार से लाभ भी उठा सकते थे। इन संस्थानों में, मरीजों को एक विशिष्ट आहार का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया जिसे “सेनेटोरियम आहार” कहा जाता है। ज्यूरिख में अपने सेनेटोरियम में, मैक्सिमिलियन बर्चर बेनर ने मरीजों को ठीक करने के साधन के रूप में कच्ची सब्जियों और फलों के संतुलित आहार का इस्तेमाल किया। 19वीं सदी के अंत में इस प्रवृत्ति का चलन कम होना शुरू हो गया और समय के साथ यह निरर्थक हो गई।

आधुनिक दृष्टिकोण: टीबी के उपचार में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों पर जोर  टीबी के मरीजों और इस बीमारी से ग्रस्त होने की संभावना वाले लोगों को अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों और सूक्ष्म पोषक तत्वों का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। शराब, प्रोसेस्ड फूड्स जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से सख्ती से बचना चाहिए, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को खराब कर सकते हैं। प्रोटीन युक्त और उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ बीमारी से लड़ने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं और इन्हें दैनिक आहार में शामिल किया जाना चाहिए।

निष्कर्ष  जैसे-जैसे विश्भर में टीबी अनुसंधान और उपचार के तरीकों का प्रसार हो रहा है, आहार संबंधी रुझान भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। वर्तमान समय में आहार संबंधी दिशानिर्देश तपेदिक प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने, रिकवरी को आसान बनाने और अतिरिक्त जटिलताओं से बचने के लिए सही खाद्य पदार्थों का सेवन करना अनिवार्य है। अल्पपोषण तपेदिक के लिए प्राथमिक जोखिम कारक है। जबकि परंपरागत रूप से मुख्य जोर एंटीबायोटिक दवाओं और टीकाकरण कार्यक्रमों के माध्यम से रोग नियंत्रण पर रहा है, लेकिन अब यह मान्यता बढ़ रही है कि स्वस्थ आहार बीमारी को घातक बनने से रोकने का सबसे प्रभावी साधन है।

संदर्भ:

Undernutrition & tuberculosis in India: Situation analysis & the way forward – PMC (nih.gov)

Nutritional supplements for people being treated for active tuberculosis – Sinclair, D – 2011 | Cochrane Library

Sanatorium – from the first to the last – TBFacts

Maximilian Bircher-Benner – Wikipedia

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top