नोडल अधिकारी
Nodal Officers
‘इंडिया फाइट्स टीबी’ टीबी मरीजों की सहायता करने की एक पहल है। टीबी के बारे में जागरूकता फैलाने के मामले में भारत सरकार प्रशंसनीय कार्य कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीज बचाव और प्राथमिक उपचार का लाभ उठा सकें। हमारा उद्देश्य इस प्रक्रिया को और गति देना है और जनता को जागरूक कर भारत को टीबी मुक्त देश बनाना है। रोगियों को टीबी के बारे में विश्वसनीय सूचना मिले इसके लिए सरकार ने अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न स्तर के सम्बन्धित अधिकारी तय किए हैं, जिन्हें मरीजों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश स्तर पर राज्य टीबी अधिकारी (STO) और जिला स्तर पर जिला टीबी अधिकारी (DTO) को ये जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा देशभर में कई सरकारी टीबी केन्द्र चल रहे हैं।
STO से सम्पर्क करने के लिए क्लिक करें – https://reports.nikshay.in/Reports/StosDirectory
DTO से सम्पर्क करने के लिए क्लिक करें – https://reports.nikshay.in/Reports/DtosDirectory
टीबी केन्द्रों से सम्पर्क करने के लिए क्लिक करें – https://reports.nikshay.in/Reports/TBUDirectory